राजसमन्द / मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश पहुँचे दिल्लीमेवाड़ की माटी भारत कलश की समाहित

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने की राजसमंद के युवाओं से चर्चा

 

 

 

राजसमंद:- मिट्टी को नमन, वीरो को वन्दन पर आधारित मेरी माटी मेरा देश अभियान के समापन समाहरोह व मेरा युवा भारत स्वायतशासी संस्थान का शुभारंभ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुआ जिमसें राजसमंद जिले के आठों पंचायत समितियों के 18 युवाओं ने भाग लिया। नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद के जिला दल प्रभारी डॉ नीलेश पालीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आतिथ्य में देश भर के 11000 युवाओं के माध्यम से सम्पूर्ण भारत की वैभवता, अखंडता व संस्कृति का दर्शन करने का अवसर राजसमंद के 18 युवाओं को अवसर मिलाT। जिला दल प्रभारी डॉ नीलेश पालीवाल के नेतृत्व राजसमंद से लालू राम तेली, बिंदु वैष्णव, भावना वैष्णव, रेलमंगरा से सीताराम अहीर, पायल शर्मा, देलवाड़ा से राकेश पुरोहित, फाल्गुनी पुरोहित, खमनोर से नारायण सिंह चुण्डावत, शैतान सिंह चुण्डावत, आमेट से अजय सिंह चुण्डावत, गुंजन शर्मा, देवगढ़ से श्यामलाल मेघवाल, महेंद्र वैष्णव, भीम से प्रमिला गहलोत, नीलम गहलोत, कुम्भलगढ़ से भरत पालीवाल, मुकुल पालीवाल ने उक्त आयोजन में भाग लिया। 

 

 

• कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने राजसमंद के युवाओं से चर्चा की व आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राजस्थान के विधानसभा चुनाव में युवाओं से राष्ट्रवादी विचारधारा का सहयोग व समर्थन करने का भी आवाहन किया।

Categories