राजसमन्द / राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया

राजसमंद @राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष कमलचन्द नाहर अध्यक्ष जिला उपभोक्ता मंच राजसमन्द,अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला रसद अधिकारी राजसमन्द सन्दीप माथुर द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित थीम श्म्ििमबजपअम क्पेचवेंस व् िब्ंेमे प्द ब्वदेनउमत ब्वउउपेपवदश् पर आयोजित किया गया। जिला रसद अधिकारी द्वारा मुख्य बिन्दू पर चर्चा की गई जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एलपीजी, पेट्रोलियम पदार्थो, पाॅस मशीनों में किये गये ट्रांजेक्शन की स्थिति एवं खाद्य पदार्थो में मिलावट के संबंध में चर्चा की गई।

 

मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला उपभोक्ता मंच राजसमन्द द्वारा उपभोक्ता कानून से संबन्धित उपभोक्ता अधिकार की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें वर्ष 2019 में ई-काॅमर्स से संबन्धित कानून के संसोधन में जानकारी दी जहाॅं उपभोक्ता रहता है वही के उपभोक्ता मंच में वाद दायर किया जा सकता है, किसी भी वस्तु को खरीद करने समय जनता की जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण होती है, उपभोक्ता आयोग, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के विभिन्न मामलों में, वाद, अधिनियम, के बारे में बताया।

          

अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आयोजन में विजय सिंह, सोहन सिंह चुंडावत, लोकेश जाशी प्रवर्तनकर्मी, विधिक बाट माप अधिकारी, संगीता दाधीच, विनोद खटीक, लक्ष्मीनारायण कुमावत, प्रकाश लोरा, अमन जैन, ओम पालीवाल आदि कार्यालय कार्मिक उपस्थित थे।

Categories