राजसमन्द / नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर 101 दीपों से दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित

 प्रत्येक युवा के लिए आदर्श स्वामी विवेकानंद

राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 101 दीपों से दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसके साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संग़ठन की स्थापना हुई। कार्यक्रम प्रभारी व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए आदर्श हैं। उनके आदर्शों को हम अपने जीवन में अगर उतार पाएं तो शायद ही हमें कभी हार का सामना करना पड़े। उनके जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग हैं जो आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं हमारा जीवन बदल सकती हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिंदु वैष्णव, हर्षित पालीवाल, अनुराग यादव, कार्तिक बापडोत, दक्ष पालीवाल भावना वैष्णव, अर्जुन सिंह सहित ग्रामीण युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories