राजसमन्द / सिर्फ साफ-सफाई नहीं, सेवा, शिक्षा और संस्कारों से बनाएंगे ‘रुपालो केलवा’
समाजसेवी महेन्द्र कोठारी ने लिया जरुरतमंदों की सेवा का संकल्प
- मोहन कन्हैया चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे
केलवा. कस्बे के समाजसेवी एवं भामाशाह महेन्द्र कोठारी ने अपनी जन्मभूमि के कर्ज को उतारने व अपने दायित्वों को निभाने के लिए रुपालो केलवा के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। इसमें वे सिर्फ साफ-सफाई या कुछ जरुरतमंदों की मदद तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविकता में लोगों के जीवनस्तर में सुधार करने के लिए हर जरूरत के समय उनके सामने खड़े होकर उनकी मदद उनकी सेवा करते हुए करेंगे। इसके तहत उनके द्वारा शिक्षा व संस्कारों से लेकर हर वर्ग को हर तरह से आगे बढ़ाने के प्रयास के लिए एक पूरा अभियान तैयार किया है, जिसे ही उन्होंने रुपालो केलवा का नाम दिया है।
अपने अभियान को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत केलवा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि रुपालो केलवा को वे उनके माता-पिता के नाम से बनाए गए ट्रस्ट मोहन कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें वे अपने स्तर पर हर प्रकल्प में स्वयं पहला कदम बढ़ाते हुए केलवा के जागरूक लोगों, संस्थाओं, समाजों और पंचायत से लेकर सरकार की इकाईयों का भी पूरा सहयोग लेंगे। रूपालो केलवा के तहत मुख्य ट्रस्टी कोठारी ने बताया कि रूपालो केलवा अभियान के तहत पूरे गांव की सफाई के अभियान साथ ही प्रत्येक केलवावासी के बीमा करवाने का कार्य, माता बहनों के लिए सेनेटरी पैड का वितरण, गांव के विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए नियमित मेडिकल चेकअप के लिए शिविर का आयोजन करवाना एवं गांव में आमस्मिक चिकित्सा के लिए बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई जाएगी। साथ ही गांव के प्रत्येक वार्ड को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रबंध समितियों का गठन किया जाएगा, गांव के प्रमुख पूजा स्थलों, बावडिय़ों, छतरियों, पतवारी माता स्थानकों की सफाई व्यवस्था करवाना, गांव के लोगों के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर उन्हें चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। वहीं शिक्षा से ड्रॉपआउट या वंचित बालकों को घर-घर जाकर अध्ययन कार्य करवानाए, सार्वजनिक दीवारों पर चौपालो पर प्रेरणादायक चित्रांकन कार्य करवाना, प्रेरणादायक संदेश, महापुरुषों के आदर्श विचार का चित्रांकन कराना आदि भी इस अभियान में शामिल है। उन्होने बताया कि पक्षियों के लिए चयनित स्थानों पर दाना-पानी की व्यवस्था करना जरूरतमंदों को कपड़े एवं सर्दी में बालकों को ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराना एवं क्षेत्र को हरित बनाने संवर्धन के ेिलए मोक्षधाम एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करवाना, उनका रखरखाव करवाना क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए उत्थान के लिए प्रयास करना गांव में एक वाचनालय का सुचारू रूप से संचालन करना, जिससे रोजगारोन्मुखी परीक्षाओं में छात्र छात्राओं को आगे बढऩे का मौका दिलाने का प्रयास करना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त केलवा, नशामुक्त हो, इस दिशा में जागरुकता अभियान चलाना, क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगरोगन करवाकर प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक संदेश लिखना, बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध करवाना एवं बच्चों के लिए एक समान ड्रेस की व्यवस्था करना अभियान की एक और विशेषता रहेगी। वहीं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ, बेटी बढ़ाओ जैसे कार्यों के लिए प्रोत्साहन देने के लिए भी जरुरतमंदों की बेटियों विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह राठौड़, मार्बल माइंस एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव सिंह राठौड़, विकास संस्था अध्यक्ष रामनारायण पालीवाल, उपसरपंच रामलाल तेली, बाबूलाल कोठारी, नरेंद्र बोहरा, देवीलाल तेली, मदनलाल तेली, रामचंद्र पालीवाल, सोहनलाल तेली, महेंद्र कोठारी अपेक्स, सुभाष कोठारी, कैलाश चंद्र जोशी, संजय पालीवाल, मुकेश भार्गव, मनीष पालीवाल, नानालाल सिंदल, पुष्पकांत बडुगुर्जर, सुरेश सोनी, बसंत कोठारी, सुनील कोठारी, ललित बोहरा, कांतिलाल कोठारी, प्रकाश, कमलेश पालीवाल, राजकुमार पालीवाल, सुनील बोहरा, विष्णु सोलंकी, सोनू सिंगर घांची, रमेश बोराणा, रमेश देवड़ा, विनोद पालीवाल, शंभूलाल सोनी, रतनलाल सांवरिया, अनिल पालीवाल, रामलाल तेली, राजेंद्र कोठारी, अनिल कोठारी, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुनसिंह राठौड़, जितेंद्र, सुंदरलाल पालीवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।