राजसमन्द / महाराष्ट्र गुजरात से ट्रकों में भरकर आ रहे हैं लोग
गुजरात,महाराष्ट्र और प्रदेश के अन्य कोरोना बाहुल्य ईलाकों मे रहने वाले लोगों की लापहरवाही से राजस्थानवासियों को खतरा बढता जा रहा है। फिलहाल राहत की यह खबर है कि राजसमंद मे अभी तक कोई कोरोना का पोजेटिव मरीज नही मिला है। लेकिन जल्द मरीजों के बढने की आशंका जरुर हो गयी है। इसका कारण है कि ट्रांसपोर्टेशन बंद होने के बावजूद परिवहन विभाग बडे माल वाहनों को हाईवे पर नही रोक रहा है जबकि इन माल वाहनों के अन्दर लोग ठूंस-ठूंसकर भरे हुए है। ये लोग अपने स्वास्थ की परवाह किये बगैर अन्य लोगों मे वायरस फैलाने पर उतारु है। जहां सरकार ने पांच लोगों के जमा होने पर पाबंधी लगा रखी है वहीं लोग ट्रैलरों मे फट्टे लगाकर उसे दो मंजिला बनाकर बैठकर अपने घरों मे जा रहे है जिनकी कहीं मेडीकल जांच भी नही हो रही है। जरुरत है प्रशासन को सख्ती करने की तथा परिवहन विभाग को जांच सख्त करने की ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके।