राजसमन्द / 214 चिरंजीवी ग्राम सभाओं व 135 वार्ड सभाओं में उत्साह से पहुंचे लोग

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को जाना और हाथों - हाथ करवाया रजिस्टेशन

 जिले में 214 ग्राम सभाओं और 135 वार्ड सभाओं में बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जाना भी और मौके पर ही लोगो ने योजना में रजिस्ट्रेशन भी करवाया। अभी तक प्राप्त रिर्पोर्ट्स के अनुसार जिले में एक ही दिन में ग्राम सभाओं के माध्यम से 1 हजार से अधिक लोगो ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया है वही 3 हजार से अधिक लोगो ने कोविड को वैक्सीनेशन करवाया है हालांकी अभी तक दूर - दराज की ग्राम पंचायत से रिपोर्ट आनी बाकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की जिले में चिरंजीवी ग्राम सभाओं को आयोजन सभी ग्राम पंचायतो में सफलता के साथ किया गया। आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर - घर संपर्क कर ग्राम सभाओं के लिये आमंत्रण देने और उनके द्वारा लोगो को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर की गई मेहनत रंग लाई और बड़ी संख्या में लोगो ने 850 रूपयें देकर योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया।


ग्राम सभाओ और वार्ड सभाओं ने ग्रामीणो को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा वहां उपस्थित योजना के लाभार्थीयो ने भी अपने अनुभव सांझा किये जिससे वहां उपस्थित लोगो ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजनाओं में हाथो - हाथ रजिस्ट्रेशन करवाया। ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं में कोविड वैक्सीनेशन के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया तथा वंचित लोगो का मौके पर ही वैक्सीनेशन किया गया है।
ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं के सफलतापूर्वक आयोजन में जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भुमिका रही तथा सभाओं में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमं़त्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा कोविड वैक्सीनेशन की बढ - चढ कर पैरवी की तथा लोगो को योजना से जुड़ने के लिये आव्हान किया। 

Categories