राजसमन्द / स्वयंसेवक संग़ठन के लिए प्राणवायु :- घोसलिया
सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का सामाजिक संदेश
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको की बैठक जिला कार्यलय पर आयोजित हुई। युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने बताया कि स्वयंसेवक संग़ठन के लिए प्राणवायु है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले युवा मंडल विकास कार्यक्रम की रूप रेखा तय हुई। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की रूप रेखा बताई। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु केंद्र द्वारा जूट के बैग का विरतण हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजसमन्द से निलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, भरत पालीवाल, भीम से प्रमिला गहलोत, सुनील कुमार, देवगढ से अवंतकी शर्मा, रैलमंगरा से पायल शर्मा, सीताराम अहीर, खमनोर से राकेश पुरोहित, नारायण सिंह, आमेट से अजय सिंह, शंकर सिंह, प्रशासनिक सहायक रामेश्वरम दयाल शर्मा सहित कई युवा उपस्थित थे।