राजसमन्द / जनता की समस्याओं का जल्द हो समाधान . विधायक सुदर्शन सिंह रावत
राजसमन्द 26 जून। भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने शुक्रवार को जनता की समस्याओं के त्वरित गति से निराकरण करने के लिये देवगढ़ पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। विधायक रावत ने ग्रामीणों द्वारा प्राप्त समस्याओं का तुरन्त समाधान कर ग्रामीणों से विकास कायोर्ं पर चर्चा की।
भीम विधायक ने जनसुनवाई में देवगढ़ नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई लोगों लाभान्वित हुए और विकास कार्यो व सार्वजनिक समस्याओं का समाधान कराया जिसके लिए सभी ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।
विधायक रावत ने लॉकडाउन के दौरान भी सभी पंचायतों का दौरा कर किसी भी गरीबए असहाय व दिहाड़ी मजदूर वर्ग को किसी भी प्रकार से किसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिये सभी की समस्यों से अवगत हुए एवं सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्हाेंने ग्रामीणों के लंबित पड़े कायोर्ं का शीघ्र निस्तारण करने के लिये कहा। इस अवसर पर सरकार द्वारा कोरोना महामारी में जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए डिस्टेसिंग व मास्क लगाने का पूर्णतया पालन किया गया।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारीए शक्ति सिंह भाटी विकास अधिकारी ए तहसीलदार उगम सिंहए विद्युत विभागए पीडबल्यूडीए पीएचईडीए नगर पालिकाए श्रम विभाग एवं सभी उपखण्ड व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
जनता की समस्यों का तुरन्त हो समाधान . विधायक सुदर्शन सिंह रावत
भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय में सोमवार से प्रत्येक कार्य दिवस में समय निश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने जनसुनवाई प्रारंभ करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होेंने कहा कि विभाग के अधिकारी कोरोना महामारी आपदा काल एवं वर्षा ऋतु के आगमन के दौरान किसानों एवं आमजनो की समस्या के समाधान करें।
उन्हाेंने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या समाधान के के लिये प्रत्येक कार्य दिवस में भीम व देवगढ़ के समस्त विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में समय निश्चित करके जनसुनवाई आयोजित करेगे। जिसमें भीम व देवगढ़ के सभी उपभोक्ताओंए किसानों एवं ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्या समाधान करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिये अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। अधिकारी सप्ताह में प्रतिदिन पंचायतवार उपभोक्ता के समस्या निराकरण के लिये उपस्थित रहेंगे ।उन्होने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों के नम्बर सार्वजनिक किए जाएगे और ज्यादा से ज्यादा प्रचार.प्रसार कर सभी को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे ग्रामीण सीधा संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।