राजसमन्द / बिरसा मुंडा जयंती पर पसुन्द पंचायत में शराबबंदी के एलान

राजसमंद @ वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जयंती पर निर्मल ग्राम पंचायत, पसुन्द के राजस्व ग्राम मोरचना में राणा पुंजा टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आयोजक व लोकेश भील ने बताया कि समाज के सभी वरिष्ठ जनों से चर्चा करते हुए वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती मोरचना में मनाने का तय किया गया । जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजनों के साथ युवाओ ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी, युवा सरपंच अयन जोशी व समाजसेवी हितेश जोशी ने वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जीवन से सभी को प्रेरणा लेते हुए जरूरत पड़ने पर  जीवन मे अन्याय के खिलाफ जरूरत पड़ने पर आवाज उठाने का संदेश दिया । लोकेश भील का कहना है कि तीनो मुख्य अतिथि सदैव सर्व समाज को समान अधिकार देते हुए हर समय मदद को तैयार खड़े रहते है । इसी के चलते इस आयोजन में भी इनका पूरा सहयोग रहा । जयंती के शुभारंभ बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । तत पश्च्यात सभी अतिथिगणों का इकलाई व पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए बिरसा मुंडा की स्मृति में तस्वीर भेंट की गई । कार्यक्रम में कई गायक कलाकार, नृतक व जादूगर ने अपनी कलाओ का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद समस्त भील समाज ने एकजुटता दिखाते हुए शराब बंदी का एलान करते हुए सरपंच अयन जोशी की सम्पूर्ण पंचायत को ठेका व शराब मुक्त करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा । समाज के लोगो का कहना है कि युवा वर्ग शराब की लत के चलते अपनी पूरे दिन की कमाई नजदीकी ठेको पर जाकर बर्बाद करके हाईवे पर अपनी जान जोखिम में डालते है । उनका कहना है की शराब के चलते महिलाओं को कई बार प्रताड़नाओं का सामना कर आ पड़ता है । सभी ने सरपंच जोशी को शराब मुक्त पसुन्द पंचायत बनाने के लिए जरूरत पड़ने पर आंदोलन में सहयोग करने के लिए भी निवेदन किया । सरपंच जोशी ने कहा इस आंदोलन में पंचायत द्वारा हर मुमकिन सहयोग किया जाएगा । कार्यक्रम के पश्च्यात समाज के सभी लोगो ने जलपान ग्रहण करते हुए बाहर से पधारे हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया । इस कार्यक्रम के लिहे आयोजक लोकेश भील ने पूरी राणा पुंजा टीम, बाहर से पधारे हुए अतिथिगण व ग्रामवाशियो का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया । इस दौरान वार्ड पंच भेरूलाल भील, पूर्व सरपंच नानालाल भील, चैनाराम गमेती, कंवरलाल भील सरपंच सिंदेसर कला, मदनलाल भील सरपंच लापस्या, जगदीश चंद्र भील जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि, छोगालाल अध्यक्ष, बद्रीलाल, लालूराम, देवीलाल, राजू, झालूराम, पूर्व वार्डपंच दुर्गालाल भील, मदन भील, मांगीलाल भील, नानालाल भील, मनोहर लाल, किशन लाल, कालू लाल, गोपाल भील, भगगलाल, गोवर्धन, भीमराज , नरेश आदि मौजूद रहे । 

Categories