राजसमन्द / सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें , कौताही बर्दाश्त नही- एडीएम कोठारी
अतिरिक्त जिला कलक्टर कुशल कुमार कोठारी ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणोे का त्वरित निस्तारण करें व पैन्डेन्सी समाप्त करें । उन्होेने अधिकारियोे को कहा कि इसमे कोई,ढिलाई और कौताही ,बर्दाश्त नही की जावेगी । इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्याे में तेजी लाने और लम्बित कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला कलक्टर कुशल कुमार आज सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों को लाभान्वित करने व विभागीय कार्यो व लंबित कार्यो को जल्द निपटाने , सूचनाओं के साथ अप टू डेट रहने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा की वैक्सीनेशन ,संपर्क पोर्टल ,चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद रसद विभाग, श्रम, नगर परिषद आदि विभागों के कार्यो, विभागीय योजनाओे की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चैधरी ,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सनाढ्य, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के हिम्मत मल कीर कृषि विभाग के उपनिदेशक ,रसद अधिकारी संदीप माथुर श्रम अधिकारी सुरेंद्र गोदारा, उप वन संरक्षक विनोद कुमार राय ,एस ई, वाटर शेड सीपी बागडी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी राम सिंह मीणा ,शिक्षा विभाग के शिवकुमार आदि सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।