राजसमन्द / राजसमन्द निरीक्षण रिपोर्ट प्राधिकरण सचिव द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण कर किया भोजन पैकट्स का वितरण

अशोक  कुमार जैन सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा श्री गिरीश कुमार शर्मा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार दिनांक 06.05.2020 को 12ः30 पीएम पर मुझ नरेन्द्र कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं बाल गृह, देवथडी रोड, राजसमन्द की आवासीय व भोजन सम्बन्धी सुविधाओं के आंकलन प्रयोजनार्थ निरीक्षण किया गया। 

   वर्तमान में गृह  विधि से संर्घषरत 1 बालक व 11 बालक सुरक्षित स्थान में आवासरत है। गृह में आवासरत सभी देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक वर्तमान में विद्यालय बंद होने से अपने घर गये हुये है।  इस माह में श्री कुमार के अतिरिक्त  दिनांक 04.05.2020 को श्री कृष्णकांत सांखला सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, राजसमंद  द्वारा गृह का निरीक्षण किया गया। 

वक्त निरीक्षण गृह के मुख्यद्वार पर हाथ धोने के लिये डिटाॅल साबुन, पानी की बाल्टी तथा सेनेटाइजर उपलब्ध मिली। प्रत्येक आगुन्तक का हाथ धुलवाने  तथा सेनेटाइजेशन केे पश्चात् ही प्रवेश करवाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में  गृह का सेनेटाइजेशन नगर परिषद के सहयोंग से दिनांक 09.04.2020, 18.04.2020 तथा  23.04.2020 को हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया तथा वक्त निरीक्षण भी श्री कुमार द्वारा आयुक्त नगरपरिषद््,  राजसमंद को मौखिक रूप से गृह के हाइपोक्लोराइड से छिड़काव करने हेतु निर्देशित किया गया।   गृह की सफाई व्यवस्था संतोषजनक है। दिन में दो बार हाइपोक्लोराइड से बार- बार उपयोग में आने वाले दरवाजे के कुंदे, कुर्सीयों के हत्थे, कम्पयूटर आदि सामग्रीयों को हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज किया जा रहा है। गृह में सेनेटाइजेशन हेतु पर्याप्त मात्रा में फिनाईल, डिटोल, सेनेटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध मिली।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के तत्वाधान एवं प्रेरणा से  समाजेसवी श्री नुर आलम तथा शरीफ मोहम्मद के सहयोग से बालकों  को सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुये आज विशेष भोजन करवाया गया तत्पश्चात् बालिका गृह में भी निवासरत बालिकाओं को भी भोजन करवाया गया। 

श्री कुमार ने बालकों को नैतिकता की सीख देते हुये बताया कि हमें समाज के अच्छे नागरिक की तरह जीवनयापन करना चाहिए तथा स्वयं को माता-पिता, परिवारजन तथा समाज के व्यक्तियों के लिये आदर्श साबित करें। इस दौरान कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु समय≤ हाथ धोने, मास्क का निरंतर उपयोग करने   एवं साफ- सफाई से रहने हेतु प्रेरित किया। 

इस दौरान श्री कृष्णकांत संाखला, सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, श्रीमती भावना पालीवाल, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, राजसमंद, श्री परसराम वैष्णव, श्री चंदा सोनी, सदस्य बाल कल्याण समिति मौजूद रहे तथा सहयोग किया

 

 

 

Categories