राजसमन्द / राजसमंद : करेड़ा में आफत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल

 

करेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत, दूसरी  घायल

करेड़ा गांव में गिरी बिजली

तहसीलदार पहुंचे मौके पर

तहसीलदार ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया

 

राजसमंद। करेड़ा गांव में रात्रि करीब ढ़ाई बजे आफत बनकर गिरी आकाशीय बिजली से एक भैंस की मौत हो गई जबकि दूसरी भैंस के दो पैर कट गिए जिससे वह गंभी घायल अवस्था में है। बिजली गिरने से जहां भैंस बंधी थी वहां दीवार नीचे गिर गई। पत्थरों के नीचे दबने से एक भैंस की मौत हो गई जबकि दूसरी भैंस के दो पैर कट गए। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनी तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। 

 

ग्राम पंचायत बामन टुंकड़ा के करेड़ा गांव में गिरधारीसिंह के बाड़े में रात्रि ढ़ाई बजे के करीब आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी के दो पैर कट गए।  घटना की सूचना पर राजसमंद तहसीलदार राजेंद्र भारद्वाज और पटवारी शांतिलाल कुमावत मौके पर पहुंचे, जहां  मौका मुआयना कर रिपार्ट तैयार की। वहीं तहसीलदार भारद्वाज ने परिजनों को सरकारी सहायता के लिए ऑनलाइन ई-मित्र से आवेदन करने को कहा उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद आपको सरकारी सहायता मिलेगी। वहीं पटवारी ने मौके की रिपार्ट बनाई। वहीं पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचा और मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया। बिजली गिरने से परिजनों को करीब डेढ़  लाख का नुकसान हुआ है।

Categories