राजसमन्द / आधार सीडिंग व मोबाईल फीडिंग में राजसमन्द पंचायत समिति प्रदेश में अव्वल
राजसमन्द पंचायत समिति के विकास अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चैहान ने प्रदर्शनी के दौरान आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए पंचायत समिति द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आधार सीडिंग एवं मोबाईल फीडिंग में प्रदेश में राजसमन्द पंचायत समिति प्रथम स्थान पर एवं रेलमगरा द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6757 के लक्ष्य के मुकाबले 6677 आवास की स्वीकृति पंचायत समिति द्वारा जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि 6 हजार 441 लाभार्थियों को प्रथम किश्त एवं 2 हजार 403 लोगों को दूसरी किश्त की राशि जारी करने में जिले में राजसमन्द पंचायत समिति प्रथम स्थान पर है।