राजसमन्द / राजसमंद : मार्बल माइंस से केबल चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

मार्बल माइंस से केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार

 

 माइंस से 50 फीट लंबी केबल चुराई

 

केलवा पुलिस नेे कार्यवाही की

 

आरोपी से पूछताछ जारी

 

मार्बल माइंस से कैबल चोरी करने के मामले में चोरी का खुलासा करते हुए केलवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। केलवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि झांझर में एमएमसी मार्बल माइंस से रात्रि के समय कैबल चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी ने मार्बल माइंस पर वायरसो पर लगी 50 फीट लंबी तांबे की कॉपर केबल को चुरा लिया। चाेरी की वारदात के बाद मानसिंह जी का गुड़ा निवासी रायसिंह सोलंकी पुत्र लक्ष्मणसिंह ने केलवा थाने में चोरी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए गरहों पुलिस थाना बोचहा, अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल धाेबी मौहल्ला रामद्वारा केलवा निवासी अजयराय पुत्र राजेंद्रराय यादव को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी वारदातें खुल सकती है।

Categories