राजसमन्द / अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिये सभी शिक्षण संस्थाओं का पंजीयन अनिवार्य

 

    राजसमन्द 6 सितम्बर। अल्पसंख्यक समुदाय की प्री-मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के लिये सभी शिक्षण संस्थाओं का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।

    जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि जिले की सभी राजकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टे्रशन एवं केवाईसी आधार आथेन्टीफिकेशन करवाया जाना अनिवार्य होगा। जिसके अभाव में विधार्थियों के छात्रवृति से वंचित रहने पर समस्त जिम्मेदारी संस्था प्रधानों की होगी।

Categories