राजसमन्द / प्रतिनिधि सभा: पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ द्वारा एक स्वर में एकजुटता के लिए उठाई आवाज, दिया सामाजिक एकता और अखंडता का सन्देश
500 प्रबुद्ध जनों व युवाओं द्वारा घंटों मंथन कर समाज के लिये घोषणा पत्र तैयार किया
अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन: संवाद एवं मंथन से निकला एकता का अमृत कलश समाज का उत्थान करना है तो एकजुट होना होगा
(सहयोग )नीलेश पालीवाल ✍️✍️राजसमन्द : पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ द्वारा अखिल भारतीय समस्त पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन में प्रथम दिवस प्रतिनिधि सभा मे भावनात्मक एकता सुद्रढ़ और सामाजिक विषयों पर मंथन हुआ। इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतीय पालीवाल संघ दिल्ल्ली महामंत्री भंवर लाल पालीवाल, जगदीश भाई पालीवाल समाज गुजरात, प्रकाश पुरोहित मिराज समूह, धर्मनारायण जोशी महा सभा अध्यक्ष, घनश्याम पालीवाल संयोजंक महासम्मेलन, केशु लाल पालीवाल कार्यकारी अध्यक्ष, शंकरलाल पालीवाल अध्यक्ष 44 श्रेणी, मांगीलाल पालीवाल 24 श्रेणी, हगामी लाल पालीवाल अध्यक्ष बड़ा पालीवाल, पूर्णशंकर पालीवाल अध्यक्ष 16 खेडा, माधव लाल पालीवाल अध्यक्ष 12 खेडा, चन्द्र शेखर पालीवाल मुंबई, रमेश चन्द्र पालीवाल मुंबई, अखिल भारतीय पालीवाल संघ युवा अध्यक्ष राजेश पांडिया थे। आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम पालीवाल ने एक ही मूल से निकले पाली संस्कृति के ब्राहमणों में भावात्मक एकता कैसे स्थापित हो, भरत पालीवाल ने वैवाहिक संबंधो का विस्तार , मुकेश मेनारिया ने भावी पीढ़ी के लिए शिक्षा में सहयोग, किशन पालीवाल ने रोजागर और व्यवसाय में सहयोग, नवनीत पुरोहित ने ब्रह्म विद्या प्रशिक्षण व सामूहिक यज्ञो पवित्र संस्कार, हिमांशु पालीवाल ने स्वास्थ्य एवं योग, भरत पालीवाल और वीरेंद्र पुरोहित ने इतिहास शोध एवं धरोहर सरंक्षण, पुष्पा पालीवाल, कौशल्या पालीवाल ने समाज निर्माण में मातृशक्ति का योगदान, भगवतीलाल पालीवाल धर्मेटा ने युवाशक्ति समाज निर्माण एवं सर्जन में लगें, राजेश पालीवाल ने विभूति सम्मान, ओम पुरोहित ने कार्पस फण्ड की स्थापना एवं सेवा समूहो का गठन जैसे दस बिंदुओं पर राजसमंद घोषणा के लिए अपना प्रस्ताव रखा व इन सामाजिक विषयो पर 500 प्रबुद्ध जनों व युवाओं ने घंटों मंथन करने के बाद राजसमन्द घोषणा पत्र के लिए तैयार हुए इन्हें रविवार को महासम्मेलन में जारी किया जाएगा।
विचार मंथन में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सत्यनारायण पालीवाल सालोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासभा, भंवरलाल पालीवाल महामन्त्री महासभा, गिरिजाशंकर पालीवाल कोषाध्यक्ष महासभा, धर्मनारायण पुरोहित बड़ा भाणुजा संरक्षक महासभा, श्याम लाल जोशी दडवल संरक्षक महासभा, लक्ष्मीलाल जोशी साकरोदा संरक्षक महासभा, ईश्वरलाल जोशी मोगाना संरक्षक महासभा, रामचंद्र पालीवाल संगठन मंत्री, मांगीलाल मेनारिया ग्वारडी उपाध्यक्ष महासभा, चंद्रकांत पालीवाल उपाध्यक्ष महासभा, मदनलाल पुरोहित आमेट उपाध्यक्ष महासभा, मोहनलाल जोशी बामनहेडा उपाध्यक्ष महासभा, मगनलाल जोशी छोटा भाणुजा उपाध्यक्ष महासभा, जगदीश दवे बामन टुकड़ा अध्यक्ष मंडल राजसमन्द, बद्रीलाल पालीवाल केलवा व. उपाध्यक्ष मंडल राजसमन्द, हुक्मीचंद मेनारिया मेनार व. उपाध्यक्ष मंडल उदयपुर, देवीलाल पालीवाल मण्डा मंत्री मंडल राजसमन्द, महेश जोशी उदयपुर मंत्री मंडल उदयपुर, भूरालाल व्यास अध्यक्ष 44 श्रेणी इंदौर, राकेश जोशी अध्यक्ष 14 श्रेणी इंदौर, हीरालाल पालीवाल नान्दुडा संरक्षक 44 मुम्बई, मनोहरलाल पालीवाल अध्यक्ष 44 श्रेणी उदयपुर, नरेन्द्र पालीवाल अध्यक्ष 24 श्रेणी उदयपुर, अशोक पालीवाल अध्यक्ष बड़ा पालीवाल उदयपुर, नरोत्तम पालीवाल अध्यक्ष 44 श्रेणी नाथद्वारा, गिरीश पालीवाल अध्यक्ष 24 श्रेणी नाथद्वारा, हरगोविंद पालीवाल अध्यक्ष पालीवाल मण्डल कांकरोली, भवानीशंकर पालीवाल संरक्षक, तुलसीराम बगोरा सुंदरचा महामंत्री 44 श्रेणी,प्रेमशंकर जोशी जिला अध्यक्ष ब्राम्हण महासभा, शांतिलाल पालीवाल विप्र फाउंडेशन, योगेश पुरोहित राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हाशक्ति मेवाड़, तारादेवी पालीवाल उदयपुर महिला मंत्री, पुष्पदेवी पालीवाल कांकरोली सह संयोजक, जगदीश पालीवाल कांकरोली सदस्य, ओम पुरोहित कांकरोली वित्त मंत्री, भगवतीलाल पालीवाल धर्मेटा कार्यालय एवं पंजीयन, चंद्रशेखर बागोरा सुन्दरचा सामाजिक चेतना मंत्री, भरत पालीवाल नाथद्वारा धरोहर संरक्षण मंत्री, प्रेमनारायण जोशी उदयपुर इतिहास प्रकाशन मंत्री, नवनीत पुरोहित ग्वारडी संस्कार मंत्री, वीरेन्द्र पुरोहित नाथद्वारा धरोहर संरक्षण, किशन लाल पालीवाल मोरवड सह वित्त मंत्री सहित समाज के प्रबुद्धजन व युवा उपस्थित थे।
रविवार को ये रहेंगे अतिथि उपस्थित
रविवार को आयोजित होने वाले महासम्मेलन में अनिल पालीवाल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस जयपुर, विजय लक्ष्मी पालीवाल पानीपत, मदन लाल पालीवाल मिराज ग्रुप एवं उनके सहयोगी व समाज के राष्ट्रीय इतिहासकार व पदाधिकारी अतिथि के रूप में पधारेंगे।