राजसमन्द / रोवर रेन्जर ने लिया गाठों का प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार की जानकारी
राजसमन्द 22 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय राजसमन्द द्वारा आयोजित किये जा रहे निपुण रोवर रेन्जर प्रशिक्षण शिविर में दूसरें दिन गाठों का प्रशिक्षण व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
सी.ओ. स्काउट छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक जिला मुख्यालय पर स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड में संचालित प्रशिक्षण शिविर में सरकार की कोरोना गाइड की पालना करतें हुऎ 16 से 24 वर्ष के बालक एवं बालिका रोवर व रेन्जर के रूप में आज द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रकार की गाठों जिसमें रीफ नोट सीट बेन्ड क्लोहीच सीप सेन्क बोलाइन फिशर मेन नोट टिम्बर हिच रोलिंग हिच लिवर हिच ड््रा हिच मेन हारनेश फायर मेन्श चेयर नोट आदि का प्रशिक्षण लिया।
इसी के साथ प्राथमिक चिकित्सा में जलना झुलसना कटना चोट डंक मुच्र्छा आदि एवं मरीज को लाने ले जाने के विभिन्न स्टे््रचक्र से लाने वे लेजाने के तरीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
सी.ओ. स्काउट ने बताया की प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन स्थानीय संघ सचिव धर्मेन्द्र गुर्जर एवं रोशन लाल रेगर टे््रनिंग कान्सलर ने किया उन्होने कहा की स्काउट व गाइड एक अन्तराष्टि््रय आन्दोलन हे जिसकी तनम न से जुडने पर व्यक्तित्व का सर्वागिंण विकास होता है। बालक बौद्विक मानसिक शारीरिक सामाजिक नैतिक एवं मानवीय मुल्यों को ग्रहण करतें हुऎं अपने आप का विकाश करता है ।
शिविर में प्र6िाक्षण दल में गिरिराज महाकाली सचिव नाथद्वारा रामचन्द्र शर्मा पुर्व डी.टी.सी. सुरेन्द्र कुमार स्काउटर आमेट व शिविर संचालक के रूप में छैल बिहारी शर्मा अपना दायित्व निभा रहे है। जो बालक बालिकाओं को प्रार्थना नियम प्रतिज्ञा झण्डा गीत घ्वज शिष्टाचार आदि की जानकारी दे रहे। शिविर में 13 सम्भागिय प्रतिनिधित्व कर रहे है । शिविर का समापन 24 नवम्बर को होगा ।