राजसमन्द / कोरोना वारियर्स खिताब से सरपंच जोशी एक बार फिर सम्मानित

राजसमंद @अरावली संस्था द्वारा कोविड -19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सहयोग एवं योगदान के लिए सामुदायिक सहयोगियों का राजसमन्द चिकित्सा विभाग व अरावली संस्था की यशी पालीवाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में WHO ( वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेसन ) व UNICEF व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओ के संयुक्त तत्वाधान में पसुन्द के युवा सरपंच अयन जोशी को कोरोना महामारी के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य कर कोरोना महामारी के दौरान अपने क्षेत्र के लोगो के साथ खड़े रहकर कोरोना जैसी महामारी को अपनी पंचायत को बचाने में सफल रहे जिसके लिए आज उन्हें माननीय अति जिला कलेक्टर राम चरण शर्मा, अरावली संस्थान की यशी पालीवाल, RCHO एच. सी. मीना, Deputy CMHO जिनेश सैनी द्वारा सम्मानित किया गया । सरपंच जोशी कोरोना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए अबतक कर्मवीर सरपंच, 3P अवार्ड, AIIPPHS जैसी कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व राजसमन्द प्रशासन द्वारा कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके है । जोशी ने कहा कि ये अवार्ड समस्त पंचायत वाशियो के लिए है । जिनके सहयोग व प्रयास से ही आज हमारी पंचायत में सभी स्वस्थ है । इसी के साथ जोशी ने सभी को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोस लगवाने, चिरंजीवी बीमा योजना व आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने व अपने परिवार को स्वस्थ व सुरक्षित रखने का भी आग्रह किया ।

Categories