राजसमन्द / पछमता ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट के दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग ,,,शीघ्र कार्यवाही नही होने पर अगले पखवाड़े से करेंगे नरेगा कार्यों का बहिष्कार
राजसमंद ग्राम पंचायत पछमता के ग्राम सोनियाणा में मॉडल तालाब निर्माण पर मजदूरों द्वारा ट्रेक्टर कल्टी ओर मशीनरी इत्यादि के उपयोग की जानकारी मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी केलाश खेरवा द्वारा निरीक्षण कर मशीनरी हटाने के निर्देश देने पर मोके पर रतनलाल पिता मोहन लाल जाट एवं अन्य उपस्थित पांच छ व्यक्तियों द्वारा हाथा पाई की गई।जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थाना रेलमंगरा में दर्ज होने के 5 दिन बाद भी आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही होने से उनके हौसले बुलंद है और अन्य पंचायत में भी माहौल खराब किया जा रहा है।इस घटना से जिले में पंचायत राज के सभी कार्मिको में भी आक्रोश है।ग्राम विकास अधिकारी संघ महामंत्री रामसिंह चौहान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आज जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के नाम विकास अधिकारियों के मार्फ़त ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग की।ओर शीघ्र कार्यवाही नही होने पर आगामी पखवाड़े से नरेगा कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
इस अवसर पर भीम में संतोष सिंह देवगढ़ में भगवत सिंह आमेट में चंपालाल कुमावत कुम्भलगढ़ में लक्ष्मीनारायण कुमावत रेलमंगरा में सुरेश शर्मा खमनोर में रघुवीर सिंह ओर राजसमन्द में जिला अध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।