राजसमन्द / पंचायत चुनाव 2020 आदेशों की अवहेलना पर वरिष्ठ अध्यापक निलंबित
राजसमंद 19 नवंबर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल ने आज एक आदेश जारी कर पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन कार्य के लिए लगाए गए श्री धर्मचंद चंदेल वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा तहसील देवगढ़ को मतदान अधिकारी पर नियुक्त किया गया था जिसे 12 नवंबर को 9:00 बजे पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजसमंद में प्रथम परीक्षण के लिए उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए गए थे ।परंतु प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे एवं चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने व आदेशों की अवहेलना के कारण उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा तहसील देवगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है एवं इस अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर में रखा गया है।