राजसमन्द / सोन चिड़िया मेरी बिटिया अभियान की शुरूआत

अब घर की पहचान बेटी के नाम पर
‘‘राजसमन्द 22 जुलाई। जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने आज गुरूवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ‘‘सोन चिड़िया मेरी बिटिया‘‘ अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान महिला सशक्त्किरण के लिये महत्वपूर्ण अभियान है। जिससे महिलाओं को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त होने में सहायक होगा।
इस अवसर पर अभियान के लिये जिला प्रमुख रत्नी देवी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा मनीष वैष्णव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिपद निमिषा गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुशल कुमार कोठारी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. दिनेश राय सापेला, कोषाधिकारी जगदीश मीणाा अपनी भागीदारी की। 
यह योजना  महिला अधिकारिता एवं कैरियर महिला मण्डल देवगढ़ का यह संयुक्त प्रयास बेटी एवं लुप्त होती चिड़िया (गौरेया) दोनों को बचाने के लिये है। जिसमें घर की पहचान बेटी एवं माता के नाम से होगी तथा इसी तरह गौरेया को भी दाना एवं आश्रय मिलेगा।
सहायक निदेशक महिला अधिकारिता रश्मि कौशिश ने बताया की आज जिला स्तर से अधिकारियों को हार्डबोर्ड का बनाया घर भेंट कर इस अभियान की शुरूआत की गई।  
इस अवसर पर भावना पालीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता (केरियर महिला मण्डल), पुष्पा लोधा (सुपरवाईजर म.अ.), प्रीती बंशीवाल (सुपरवाईजर म.अ.), शाईस्ता शेख, निलम पंवार, ज्योति चुण्डावत, भावना सुखवाल आदि मौजूद थे। 

Categories