राजसमन्द / पीपाजी गौशाला मैं विद्यार्थियों ने किया भ्रमण, गायों को खिलाई 300 किलो की जगल व तिल के लड्डू, चारभुजा में मकर सक्रांति पर्व आज मनेगा
चारभुजा 14 जनवरी, चारभुजा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में मकर सक्रांति पर्व शनिवार को मनाया तथा चौराया पर पशुओं के लिए हरी घास, कड़प ,रचका डालकर उनकी सेवा की। चारभुजा जी में मकर सक्रांति पर्व रविवार को होगा तथा चारभुजा जी को ढोकला व तिल से बने लड्डूओ का भोग धराया जाएगा। पशु चिकित्सा प्रभारी नवरत्न राठौड़, ने बताया कि पीपाजी गौशाला जनावद की गौशाला में उच्च माध्यमिक विद्यालय जनावद व उच्च प्राथमिक विद्यालय जस्सा जी का गुड़ा के 500 बालक बालिकाओं ने गौशाला का भ्रमण किया तथा गायों की सेवा की। तथा गायों को तिल के लड्डू खिलाए। इससे पूर्व समाजसेवी महेश प्रताप सिंह सोलंकी व संत राजाराम दास द्वारा गाय का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद गायों को खिलाने की परंपरा प्रारंभ की। गोशाला संस्था द्वारा बनाए गए 300 किलोग्राम की जगल जो तिल व गुड़ से तैयार की गई थी। गायों को खिलाई गई।
जनावद व जस्सा जी का गुड़ा विद्यालय से आए हुए शिक्षकों ने अपनी कमाई का कुछ अंश गायों के लिए दान किया। गौशाला समिति के प्रबंधक अनिल टेलर द्वारा भ्रमण के लिए आए छात्रों को अल्पाहार करवाया गया। जनावद विद्यालय परिवार द्वारा ₹3221 अंशदान गौशाला में भेंट किए। गौशाला में पशु चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर गोवा राम, गौशाला सलाहकार कैलाश जोशी, बंसीलाल प्रजापत, उर्मिला धाबाई, तेज सिंह, मनोहर विश्नोई,
बख्तावर सिंह चुंडावत, कपिल पालीवाल, नारायण पालीवाल, प्रतापसिंह, चंद्रा रावत, साहिब राम,रामस्वरूप,कविता गहलोत, पुष्पा गुर्जर, चुन्नीलाल,चंदा माली, कुसुम मेनारिया, शिशुपाल अर्जुन लाल व सैकड़ो गौ भक्त उपस्थित थे।