राजसमन्द / स्वच्छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने कोरोना महामारी से जागरूकता के लिए मेहंदी,पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

स्वच्छ केलवा हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने कोरोना महामारी से जागरूकता के लिए मेहंदी,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।मेहंदी प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया प्रथम स्थान पर दर्शना बोहरा,दूसरा स्थान अनीता सुथार,तीसरे स्थान पर पूजा सुथार रही।पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम रेगर,दूसरा नूतन रेगर, तृतीय स्थान हेमा मीणा रही।सभी विजेताओं को टीम की ओर से पारितोषिक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा ,मंडल के महेंद्र कोठारी अपेक्स, रमेश देवड़ा,रमेश बोराणा,लालू राम सिंधल,कमलेश पालीवाल, संजय सांवरिया,ओमप्रकाश पुरबिया,राहुल जैन,विपुल चंदेल, पिंटू राज माली,भवानी शंकर  सिंदल,महेश साहू आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Categories