राजसमन्द / जिले में पहले कोरोना पाॅजीटीव युवक ने प्राप्त की कोरोना पर विजय आरएनटी मेडिकल काॅलेज में भर्ती युवक की रिपोर्ट आई नेगेटीव जिलें मे आज 61 सेम्पल लेकर जांच हेतु उदयपुपर भिजवाए

 

राजसमंद, 02 मई। जिले में पहला कोरोना पाॅजीटीव केस जो मुम्बई से आकर खमनोर ब्लाॅक के करोली गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्वारेंटाईन में रह रहा था। 25 अप्रेल को इस युवक की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटीव मिली थी, आरएनटी मेडिकल काॅलेज उदयपुर में उपचार के बाद इस युवक का वहीं सेम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आज नेगेटीव आ गई है। युवक ने कोरोना को परास्त कर विजय प्राप्त कर ली है। 

सीएमएचओ डाॅ जे.पी बुनकर ने बताया की आरएनटी मेडिकल काॅलेज में उक्त युवक को कोरोना आईसोलेशन वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी कुछ दिन और युवक को निगरानी में रखा जायेगा। जिले में अब तक 940 सेम्पल लिए गये है जिसमें से 2 की रिपोर्ट पाॅजीटीव मिली तथा 831 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। वहीं 102 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में आज 61 सैम्पल लिए गये ंिजसमें से 35 आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय से तथा 26 नाथद्वारा सामान्य चिकित्सालय से लिए गये। 

उन्होंने बताया की आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय मे 63 तथा सामान्य चिकित्सालय नाथद्वारा मे 44 मरीज भर्ती है। जिले मे होम आईसोलेशन में अभी 237 व्यक्ति है।

Categories