राजसमन्द / राजसमंद के गोमती से ब्यावर तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का वर्च्युल शिलान्यास

राजसमंद के गोमती से ब्यावर तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का वर्च्युल शिलान्यास आज केन्द्रीय सडक परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस मौके पर गोमती चौराहे पर आयोजित समारोह मे भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित,कुंभलगढ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड सहित जिला भाजपा कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1192 करोड की लागत से बनने वाली इस सडक का निर्माणकार्य पूरा होने के बाद क्षैत्र मे होने वाली सडक दुर्घटनाओं मे कमी आने के साथ राजधानी जयपुर तक पंहुचने के लिये दो घण्टे का कम समय लगेगा। आज केन्द्रीयमंत्री द्वारा करीब 8500 करोड की लागत से बनने वाल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।उद्घाटन समारोह के दौरान गडकरी ने कहा कि देश मे विकास कार्यों के लिये कोई कमी नही है। ऐसा काम जो जनता के स्वास्थ और जीवन के लिये रक्षक हो वह हर काम सरकार करने के लिये कटिबद्ध है। इस सडक की प्रदेश की जनता और लोकसभाक्षैत्र राजसमंद को सख्त आवश्यक्ता थी। इस विकास कार्य को स्वीकृत करने के लिये सभी ने केन्द्र सरकार का आभार जताया।

Categories