राजसमन्द / द खंडा ट्रक एसोसिएशन ने आयुर्वेदिक लड्डू बनवाने एवं दवाई के लिये दी आर्थिक सहायता
केलवा क्षेत्र में द खंडा ट्रक एसोसिएशन द्वारा लंपी स्क्रीन डीजिज से ग्रसित गौ माताओं के लिए आयुर्वेदिक लड्डू बनवाने हेतु स्वच्छ केलवा हरित केलवा को एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर द्वारा 17101 का सहयोग दिया गया वहीं गौ माताओं के दवाई की व्यवस्था के लिए लवाना के गौ भक्त भैरूलाल कुमावत को 15551 का चेक सौंपा गया। साथ हीं द खंडा एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि गौ माताओं के दवाई एव इलाज के लिए सहयोग की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही जन सेवा के कार्य तेजी से किए जाएंगे इस अवसर पर ,परसराम तेली , पोपटमाली, रोशन लाल तेली, लालू राम सिंघल ,भेरु लाल , शौकत अली सोरगर समेत कई गौ भक्त मौजूद रहे।