राजसमन्द / क्वारेंटाईन किये गये 69 लोगों को राज्य सरकार के आदेशों के बाद कल रात पूरी एतिहात और सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ अपने गंतव्य के लिये रवाना

राजसमंद स्थित धर्मनगरी नाथद्वारा मे लाड डाउन के दौरान क्वारेंटाईन किये गये 69 लोगों को राज्य सरकार के आदेशों के बाद कल रात पूरी एतिहात और सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ अपने गंतव्य के लिये रवाना किया गया। इसके लिये सभी की मेडीकल जांच के बाद तहसीलदार और प्रशासन की मौजूदगी मे इन्हे बसों द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा अलग-अलग राज्यों के लिये बसों की व्यवस्था की गई थी। पिछले कई दिनों से पलायन के दौरान प्रशासन की नजर मे आये लोग क्वारेंटाईनकर अलग-अलग स्थानों पर ठहराये गये थे। जिन्हे रवाना किया गया। अपने घरों के लिये रवाना किये गये लोगों के चेहरे पर रौनक नजर आयी। हालांकि इन्हे फिर से अपने घर पंहुचने के बाद क्वारेंटाईन किया जायेगा। लेकिन इनके मन मे एक तसल्ली है कि जल्द ये अपने लोगों के बीच पंहुच पायेंगे। बातचीत मे इन्होने क्वारेंटाईन के दौरान अच्छी सुविधाएं मिलने की बात कही और इसके लिये स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।

Categories