राजसमन्द / सर्वे दल आमजन को हाथ धोने की सही विधी बताएं कोरोना रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विडियों काॅन्फ्रेन्स

 कोरोना रोकथाम को लेकर घर - घर किये जा रहें हैल्थ सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को हाथ धोने की सही विधी तथा व्यक्तिगत साफ - सफाई को लेकर जानकारी दे जिससें लोग इस संक्रामक रोग से बच सकें। यह निर्देश अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य ने विडियों काॅन्फ्रेन्स में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारीयो को दियें । 

उन्होंने कोरोना रोकथाम को लेकर मेडिकल काॅलेज एवं अन्य राजकीय चिकित्सा संस्थानो में आईसोनलेशन बेड की व्यस्था, वैन्टीलेटर्स की स्थिती के साथ ही अस्पतालो में कम भीड़ भाड हो ऐसी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लियें निर्देशित किया। उन्होंने सभी जिलों में होम आईसोलेशन, कोरोना टेस्ट एवं क्वारेंटाईन वार्ड के बारें में विस्तार से समीक्षा की तथा प्रतिदिन सही समय पर रिपोर्ट भिजवाने के लियें निर्देशित किया। 

विडियो काॅन्फ्रेन्स में जिले से राज्य परियोजना निदेशक डाॅ तरूण चैधरी ने जिलें में कोरोना की रोकथाम को लेकर की जा रही गतिविधियों के बारें जानकारी देते हुयें बताया की जिलें में स्थित सभी निजी चिकित्सा संस्थानो के प्रभारीयो की बैठक कर सजगता बरतने एवं चिकित्सा प्रशासन का कोरोना रोकथाम में सहयोग देने के लियें निर्देशित किया गया है। ।

उन्होंने कहा की सभी चिकित्सा अधिकारीयों को स्थानीय स्तर पर मास्क तैयार करवानें तथा चिकित्सा संस्थान के विसंक्रमण हेतु तय प्रोटोकाॅल के अनुसार अस्पताल को विसंक्रमित करने के लियें सभी चिकित्सा अधिकारीयों को विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से निर्देशित किया गया है। वहीं जिलें में 3 हजार बैड के लियें क्वारेंटाईन वार्ड तैयार कर लिये गयें है। 

उन्होंने बताया की जिलें में अब तक सर्वे टीमो के माध्यम से घर घर जाकर अब तक 4 लाख 37 हजार 575 लोगो सर्वे किया गया है।  11 सेम्पल लियें है जिसमें से 11 निगेटीव आयें है। वहीं 85 लोगो को होम क्वारेंटाईन में रखा गया है।  जिलें में विभाग पुरी तरह से चैकस है, रेपीड रेसपोंस टीम अलर्ट है तथा आरबीएसके टीमो के माध्यम से होम आईसोलेशन वाले लोगो को मोनिटर करने के साथ जागरूक किया जा रहा है। 

 वही सभी जिला स्तर पर  सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों एवं कार्मिको की टीम बना कर जिला व उप जिला स्तर पर आईसोलेशन वार्ड प्रबन्धन, क्वारंेटाईन वार्ड प्रबंधन, चिकित्सा संस्थानो में विसंक्रमण एवं हैल्थ स्क्रीनिंग, होम आईसोलेशन एवं समुदाय में स्वास्थ्य सर्वे, पर्याप्त दवाईंयो एवं लोजिस्टीक प्रबंधन, जागरूकता के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। 

विडियों काॅन्फे्रन्स में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ पंकज गौड़, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा, प्रभारी जिला औषधी भण्डार डाॅ अनिल जैन, आरबीएसके एडीएनओं डाॅ दीपिका दाधीच उपस्थित थें।  

 

 

 

 

 

 

Categories