राजसमन्द / ग्रामीणों को क्षेत्र के थानाधिकारी कर रहे हैं अपील घरों से ना निकले बाहर करे प्रशासन को अपना सहयोग
लॉकडाउन के दौरान आमलोग प्रशासन को अपना पूरा सहयोग करे थानाधिकारी कर रहे है अपील
देवगढ़ -विश्ववव्यापी महामारी बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राज्य सरकार द्वारा इसको रोकने के लिए लॉक डाउन धारा 144 लगा रखी है ।देवगढ़ थाना प्रभारी ने आमलोगों से अपील की इस दुखद घड़ी में सभी प्रशासन को अपना सहयोग देने की अपील की गई है । देवगढ़ थानाधिकारी नैना लाल सालवी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की बॉर्डर कालेशरिया चौराया के पास चेक पोस्ट लगाई गई है । यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है ।यहां से किसी भी वाहन को राजसमंद जिले में आना नही दिया जा रहा है नही जाने दिया जा रहा ।मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है । यहां से सब्जी की ट्रक है या कोई जरूरत खाद्य सामग्री है उसको ही अंदर आने की एंट्री दी जा रही है ।नेशनल हाईवे आठ पर बगड़ चौकी के सामने चौकी स्थगित है जो वहां से मीली सूचना के अनुसार कुछ अज्ञात लोग वहां से निकलते हैं तो वहां पर पूरी तरह से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और कामलीघाट चौकी प्रभारी सहित पाली रोड पर हर रोज शाम को नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहन को रोक लगा दी गई है ।कस्बे में हर समय पुलिस द्वारा गस्त लगाई जा रही है ।नगर के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है कुछ लोगो द्वारा लॉक डाउन उल्लंघन कर रहे थे ।इस पर पुलिस द्वारा 50 से 100 मोटरसाइकिल जप्त कर दी गई है क्षेत्रवासियों से लॉक डाउनलोडं को लेकर अपने अपने घरों में रहे की अपील की इसके साथ ही शाम को आप अगर सब्जी खरीदने निकलते हैं तो अकेले निकले ना की मोटरसाइकिल पर बैठकर कोई भी व्यक्ति निकलता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।