राजसमन्द / तीन दिवसीय रेलमगरा खेलकुंभ 2021 का हुआ समापन
नवाचारों से बदलेगा क्षेत्र का परिदृश्य
-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी
खेलकुंभ का आयोजन अपने आप में अनूठा
-मोटर गैराज मंत्री यादव
युवाओं को मिलेंगे बेहतरीन मौके
-कृषि मंत्री कटारिया
राजसमन्द 31 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों वह नई सोच योजनाओं से क्षेत्र की स्थिति व परिदृश्य में बदलाव आएगा चुनाव क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। जिसके बारे में योजना बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेलकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी आज रविवार को जिले के रेलमगरा के खेल स्टेडियम में आयोजित रेलमगरा खेलकुंभ 2021 के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल कृषि एवं परिवहन के संबंध में और भी अधिक संभावनाएं हैं। जिसमें हम और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कृषि मंत्री व मोटर गैराज मंत्री से कहा कि विभाग द्वारा यहां पर इन क्षेत्रों में और अधिक विकास की योजनाएं व नवाचार पर बल दिया जाना चाहिए। जिससे कि यहां के युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके व वें स्वस्थ माहौल में अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। जिसमें सरकार की भी भागीदारी उन्हें आगे बढ़ाने में मिलती रहे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने लालचंद कटारिया ने कहा कि ऎसे आयोजनों से युवा व बच्चे विशेष रुप से जो ग्रामीण परिवेश में रहते हैं। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा व जिला, राज्य, राष्ट्रीय व ओलंपिक स्तर पर भी यदि प्रतिभा हो तो आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्य में सरकार भी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगी।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मोटर गैराज मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि ऎसे आयोजन अपने आप में अनूठे हैं एवं नवाचार हैं, जो युवाओं को समग्र संतुलित, बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक रूप से विकसित करने में मददगार होगी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी वृहद् एवं दूरदर्शी सोच के धनी हैं, जो इस प्रकार के नए नए नवाचार करते है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन पंचायत समिति रेलमगरा में हिंदुस्तान जिंक वेदान्ता के तत्वाधान में यह आयोजन किया गया। जो अपने-आप में अनूठा नवाचार है। इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा एवं खेलकूद के माध्यम से वह आगे बढ़ सकेंगे।
समापन समारोह में आये हुए अतिथियों ने विजेता व उपविजेताओं का पुरुस्कार वितरित किये। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, उपखण्ड अधिकारी मनसुख डामोर, तहसीलदार, विकास अधिकारी रेलमगरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार व पंकज सालवी, रुपेश पालीवाल, हिंदुस्तान जिंक के आरपी दशोरा, सुजल शाह, कविता सिंह, अनुपम निधि, सीएसआर हेड अभय गौतम, अंजली अय्यर, खमनोर उपप्रधान वैभव राज सिंह, पुष्पेंद्र भारद्वाज, प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान, उपप्रधान कमलेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य लेहरू लाल अहीर, मिराज ग्रुप के चैयरमेन मदन पालीवाल, अशोक शेखर व विभिन्न पंचायतों से आये खिलाड़ी उपस्थित थे। मंच संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।