राजसमन्द / जनसंख्या वृद्धि के कारण आज प्रदेश में एक करोड़ लोग बेरोजगार- चौधरी
जयपुर में एक जुलाई को हिंदू हुंकार रैली करेंगे- नारायण राम चौधरी
हिंदू घटा तो देश बटा - चौधरी
एक जुलाई को जयपुर में बड़ी जनसभा मैं पहुँचने का किया आह्वान
राजसमन्द : 28 मई, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जन समर्थन हेतु भारत माता यात्रा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष नारायण राम चौधरी के नेतृत्व मे राजसमन्द पहुंचने पर नागरिकों व विभिन्न संगठनो द्वारा नगर के 100 फिट रोड़, बजरंग चौराहा पहुँचने पर शानदार स्वागत किया गया तत्पश्चात पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल बस स्टैंड राजनगर में जनसभा आयोजित की गई। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण चौधरी ने राजसमंद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहां आज देश में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलित वृद्धि होना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है आज देश के अंदर 9 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए एवं मुस्लिम पंत के लोग 11 गुना बढ़ रहे हैं यह असंतुलन देश के धार्मिक सौहार्द को खत्म करेगा जहां जहां हिंदू घटा वह हमारा देश बेटा है देश की एकता एवं अखंडता एवं भाईचारे के लिए जनसंख्या का संतुलित होना जरूरी है कुछ लोग अधिक बच्चे पैदा कर धर्मांतरण कर घुसपैठ कर लव जिहाद कर वोट बढ़ाकर देश एवं इस देश के संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है देश की अखंडता के लिए हिंदू समाज को जातिवाद छोड़ एक होना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में यह देश एवं इस देश के संसाधन सुरक्षित नहीं रहेंगे तथा लोगों को जगह जगह कश्मीर फाइल फिल्म देखने को मिलेगी।चौधरी ने कहा हमारे पास सीमित संसाधन है विश्व की 2.4% भूभाग है पीने योग्य मात्र पानी 4% है बढ़ती जनसंख्या संसाधनों को निगल रही हैं सरकार एक हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होते हैं दस हजार आवासों की मांग आ जाती है एक हजार घरेलू कनेक्शन देती हैं तो दस हजार घरेलू कनेक्शनों की मांग आ जाती है कितने ही विकास कर लो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है इस तरह से बढ़ती हुई जनसंख्या का प्रबंधन करना सरकार की बस की बात नहीं है अब एक ही उपाय हैं इस देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण दो बच्चों का कानून लागू हो ।नहीं तो आने वाले समय में इस देश मैं गृह युद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत से भी की मांग
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार से 1995 का बना पुराना जनसंख्या नीति कानून को खत्म कर 2022 से नए सिरे से सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की है
यह है मांग
1) 2 से अधिक बच्चे पैदा करने वालों की सरकारी सुविधाएं समाप्त की जाए ,
2)- दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों के माता-पिता के मताधिकार समाप्त कर दिया जाए
3)- सख्त कानून बनाया जाए
4) .राजस्थान में 1995 का कानून पूर्णता ही खत्म कर नए सिरे से 2022 से सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए । चौधरी ने जयपुर में तीन लाख लोगों की जनसभा करने का संकल्प लिया।फाउंडेशन के युवा परिषद के महामंत्री लवेश मीणा ने कहा आज देश में प्रतिवर्ष दो करोड़ में जनसंख्या की वृद्धि हो रही है जो लोकतंत्र एवं संसाधनों के लिए सबसे बड़ा खतरा इस दौरान संघ के जिला संघचालक मिठ्ठा लाल शर्मा ,फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री ने संबोधित किया । आभार युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिषेक चौधरी ने किया।इस अवसर पर फाउंडेशन धीरज पुरोहित, भैरू नंदवाना, कमलेश कोठारी, विनोद जोशी, अयन जोशी, हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त मंत्री भरत पालीवाल, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लीलेश खत्री, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, मधु प्रकाश लड्ढा, जवाहर लाल जाट , अखिलेश आचार्य, भैरू कच्छारा , समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी के अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव , बद्री लाल माली , पूर्व सभापति अशोक रांका, पार्षद सुरेश माली , प्रकाश प्रजापत सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नर्बदा शंकर पालीवाल ने किया।