राजसमन्द / मार्बल डंपर से पत्थर गिरा ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से बची जान

केलवा थाना क्षेत्र में आज दुर्गाकुंड से मादड़ी बाईपास चौराहे पर मार्बल से भरे हुए डंपर से मार्बल पत्थर  ट्रैक्टर पर जा गिरा। चश्मदीदों ने बताया कि दुर्गाकुण्ड से आत्मा की तरफ जा रहा था ट्रैक्टर  पर आत्मा की तरफ से आ रहे डंपर पर मार्बल खंडे भरे हुए थे लेकिन मोड में अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण डंपर में भरे हुए मार्बल खंडे अचानक  ट्रैक्टर पर आ गिरे लेकिन चालक की सूझबूझ से चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर के ऊपर गिरने से ट्रैक्टर को नुकसान हुआ है। बता दें कि मार्बल डंपर लगातार ओवरलोड चलते हैं जिसको लेकर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती हैं वही इस घटना के बाद वहां पर लोग एकत्रित हो गए। वह पत्थर सड़क से दूर करवा कर यथावत सड़क सुचारु रुप से चालू की गई।

Categories