राजसमन्द / केलवा पुलिस द्वारा तीन साल से फरार टैक्टर चोर गिरफ्तार
राजसमन्द केलवा थाना क्षेत्र में 3 वर्ष पूर्व सियाणा गांव बस स्टैंड से अज्ञात चोर के द्वारा टेक्टर चोर कर फरार हो गया था। जिस पर एएसआई खेमराज ने बताया कि आमेट थाना दोवड़ा गांव निवासी धर्मचन्द (27) पुत्र मोहनलाल लोहार जो 3 वर्ष से फरार चल रहा था, जिस बुधवार रात्रि को मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी अभी गांव में ही है जिस पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए केलवा पुलिस द्वारा एएसआई खेमराज सालवी ,कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, फतेह लाल सहित टीम बनाई गई। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया आरोपी ने पूर्व भी मोबाइल चोरी व अन्य चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है, आरोपी से ओर भी चोरियों का खुलासा हो सकता है।