राजसमन्द / ट्रक अनियंत्रित होकर देवगढ पंचायत समिती कार्यालय के दरवाजे से टकरा
राजसमंद के देवगढ पंचायत समिती परिसर मे लाक डाउन के दौरान खाद्य सामग्री लेकर पंहुचा ट्रक अनियंत्रित होकर देवगढ पंचायत समिती कार्यालय के दरवाजे से टकरा गया। जिससे दरवाजा टूटने के साथ ही दरवाजे पर लगा कार्यालय बोर्ड भी टूटकर धराशायी हो गया। अचानक घटना से हुई आवाज से वहां मौजूद कर्मचारी भी बाहर निकल आये। विकास अधिकारी ने नगर पालिका की क्रेन मंगवाकर दरवाजे और बोर्ड को हटवाया। जिससे आने जाने का मार्ग सुगम हो सके। गनीमत यह रही की लाक डाउन के कारण यहां कोई लोग मौजूद नही थे वरना जनहानि हो सकती थी।