राजसमन्द / कोरोना जागरूकता अभियान के तहत, जागरूकता के लिये दिलायी शपथ
राजसमन्द 1 दिसम्बर। कोरोना महामारी में जनजागरूकता के लिये जिला कलक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यक्रम की कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उपनिदेशक गिरीश भटनागर निर्देशानुसार कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिये विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना से बचाव के लिये जागरूकता शपथ दिलायी गयी।
इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कोरोना जनजागरूकता के लिये विभिन्न चौराहो पर रंगोली कार्यक्रम के तहत जनचेतना की पहल की गई। शपथ कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ विभाग के कर्मचारी लक्ष्मीनारायण, संदीप शर्मा, संदीप चारण, संजय, अनिल, वीरेंद्र, संदीप, सुरेंद्र, दिनेश मौजूद रहे।