राजसमन्द / डूंगा जी की गाँव की सरपंच की पहल से 7 दिन से किया जा रहा है पौधारोपण

देवगढ़/राजूसिंह रावत

भीम :उपखंड के डूगा जी का गांव ग्राम में सरपंच की पहल पर पौधरोपण कायर्क्रम का आयोजन किया गया।  भीम  उपखंड क्षेत्रकी डूंगाजी का ग्राम पंचायत में पिछले एक सप्ताह से सरपंच की पहल पर क्षेत्र में  चल रहा वन महोत्सव कार्यक्रम के पौधारोपण किया जा रहा है ।सरपंच की पर्यावरणसंरक्षण की पहल से  ग्राम पंचायत की स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवतार मेघवाल के सानिध्य में  विद्यालय के सभी अध्यापकों की मदद से ₹15000 रुपए की राशि एकत्रित कर  ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों मैं वन महोत्सव के तहत लगाए जा रहे पौधे लिए ट्री गार्ड लगाए  जाएंगे ,सरपंच कंचन भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया पिछले 7 दिन से  ग्राम पंचायत के के नेतृत्व में  वन महोत्सव अभियान चलाया  जा रहा है। गांव में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी  श्मशान घाट और सार्वजनिक जगह पर वृक्षारोपण के साथ ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।

Categories