राजसमन्द / शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत भीम में एक दिवसीय शिविर कल हाथो - हाथ बनेंगे खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्टेशन

राजसमंद, 26 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत भीम ब्लॉक मुख्यालय के तेरापंथ भवन में आज दिनांक 27 जुलाई 2022 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजसमंद की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन को किया जायेगा। जिसमें हाथो - हाथ खाद्य लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के आवेदन लिये जायेंगे एवं तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर जारी किये जायेंगे।
सीएमएचओं डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सभी खाद्य व्यापारकर्ताओं को जिसमें किराणा, थोक व्यापार, होटल, रेस्टोरंेट, बेकरी, डेयरी, मिठाईयों, चाय विक्रेता, सब्जी व्यवसायकर्ता नाश्ता भण्डार, केटरिंग, अस्पताल, स्कूल एवं कॉलेजो में संचालित केंटिन, मास एवं अण्डे विक्रेता, हाट बाजार, निजी वेयर हाउस, स्वयं सहायता समुह जो खाद्य पदार्थो की सप्लाई, निमार्ण, विक्रय कर रहा हो साथ ही खाद्य पदार्थो के निर्माता एवं मेडिकल स्टोर की दूकानो एवं प्रतिष्ठानो को नियमानुसार लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन करवाया जाना आवश्यक है।
राज्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रसाधन आयुक्त सुनिल शर्मा ने निर्देश दिये है की व्यापारीयों को अनावश्यक कार्यालयो के चक्कर नही लगाने पडे़े तथा व्यापारीयों को नजदीक में ही लाईसेंसे एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्राप्त हो इसके लिये राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उपखंड स्तर पर विभाग की ओर से शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिसका व्यापारीयों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहियें तथा शिविरो में लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिये आवश्यक दस्तावेजो सहित आवेदन करने चाहियें। शिविर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा एवं अन्य कार्मिक अपनी सेवायें देंगे।  

Categories