राजसमन्द / जिला कलेक्ट्रेट में ली वीडियो कॉन्फ्रेंस, सभी अधिकारियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

 

    जिला प्रभारी ने शाम को जिला कलेक्ट्रेट में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंस ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी उपखण्डों के उपखण्ड अधिकारियाें को कोरोना महामारी में सतर्कता बरतने, क्वारंटाईन सेन्टरों  पर पॉजिटिव मरीजों के लिए  यूज एंड  थ्रो पैटर्न की बेड शीट का प्रयोग करें साथ ही सभी खाने पीने और सभी अन्य व्यस्थाओं  के लिए निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Categories