राजसमन्द / बैंक ग्राहकों के लिये सर्तकता के निर्देश

जिला कलक्टर अरविंद कुुमार पोसवाल ने जिले के सभी बैंकों के ग्राहकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये है।जिला कलक्टर ने बताया  उन्होंने आमजन को वायरस से बचाव के लिये सूचना जारी की है जिनमें कि  जहां तक हो सके ग्राहक डिजीटल बैंकिगं का उपयोग करने  व डिजीटल बैकिंग करते वक्त ओटीपी शेयर ना करना इसके साथ ही बैंक शाखाओं में कम से कम जाने व बैंक स्टॉफ से यथासंभव  डेढ़ मीटर की दुरी रखते हुए खांसते, छीकने के दौरान अपने मुहं एवं नाक पर रुमाल का इस्तेमाल करें। बीमार होने की अवस्था में बैंक ना जावें ,साथ ही परिवार के सदस्यों व अन्य मित्रों को भी बैंक ना ले जाने के लिये कहा है । इसके साथ ही  उन्होंने कार्य समाप्त होने पर बैंक छोडने के लिये सूूचना जारी की है।

Categories