राजसमन्द / मतदाता जागरूकता अभियान
राजसमन्द 9 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन विभाग जयपुर केंद्र दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2020 में ग्राम पंचायतों के ब्लॉकवार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां समय अनुसार संपादित की जाएगी।
स्वीप के संचालक ने बताया कि मतदाताओं को स्लोगन, मेहंदी प्रतियोगिता, दीपदान, रंगोली, काव्य गोष्ठी, संकल्प पत्र हस्ताक्षर अभियान, पत्र लेखन आदि गतिविधियों में कोविड-19 की गाईडलाइन की पालना करते हुए समस्त ग्राम, ढ़ाणियों में मोटिवेशन के रूप में संपादित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष अभियान (स्वीप) के तहत चलाए जाएंगे। जिसमें कोई मतदाता वोट के अपने अधिकार से वंचित नहीं रहे। कार्यक्रम के दौरान वॉल पेंटिंग व जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएंगे।