राजसमन्द / मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम: जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिये निर्देश
राजसमन्द29नवम्बर/ जिला कलक्टर व निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पोसवाल ने आज रविवार को जिले आमेट में मतदान केन्द्रो पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होंने आमेट के सियाणा स्कूल में व आमेट के क्षेत्रा के पनौतीया, सरदारगढ, आदि में इसका निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित मतदाता सूची में नाम जोडने के लिये जो लक्ष्य दिये गये है उनके अनुरूप कार्य व लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपंखड अधिकारी विनीत कुमार , तहसीलदार भागीरथ ंिसहं लखावत सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।