राजसमन्द / मतदान जागरुकता पदयात्रा कर ग्रामीणों को क्या मतदान के लिए जागरूक
कलवा क्षेत्र मे ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के रा.उ.प्रा.वि. आरवाड़ा में मतदान जागरुकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। मतदाताओं को 26 अप्रैल 2024 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और विद्यार्थियों द्वारा नारेबाजी कर मुख्य मार्गो पर जागरुकता रैली निकालते हुए अपना मत अपना अधिकार का संदेश दिया। जिसमे प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा, स्वीप प्रभारी अनुराधा यादव अध्यापक रामवतार, तुलवीर कुमार, शालू हेला टोली सदस्य रुपाल राठौड़, मीना देवी प्रजापत उपस्थित रहे ।