राजसमन्द / जिले में वन्य जीव गणना 5 व 6 जून को

 

राजसमन्द 21 मई। जिले के वन एवं वन्यजीव मण्डल के क्षे़त्राधिकार में स्थित वन क्षेत्रों में वाटर होल्स पर वन्यजीव गणना वर्ष 5 जून को प्रातः 8 बजे से 6 जून को प्रातः 8.00 बजे तक की जाएगी।

यह जानकारी जिले के उपवन संरक्षक फतेह सिंह राठौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि गणना कार्य में इच्छुक संस्थाओं के सदस्य या निजी व्यक्ति भी गणना कर्मियों के साथ गणना में सक्रिय रुप से भाग ले सकते है।

उन्होंने बताया कि 26 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक गणनाविधि तथा गणनाकार्य में भाग लेने वाले संस्था के सदस्यों या व्यक्तियों के लिये आॅनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गणना में भाग लेने वाले व्यक्ति अपना नाम, पूरा पता एवं मोबाइल नम्बर विभाग की ईमेल आई डी  कबण्ूिसण्तंरेंउंदक/हउंपसण्बवउ  या वाट्सप्प नम्बर 7568503278 पर भेज सकते है।

Categories