राजसमन्द / पायलेट के जन्मदिन पर युवाओं ने किया 74 यूनिट रक्तदान

 राजसमन्द  : 05 सितम्बर, 2020,सोमवार, 24 खेडा गुर्जर सेवा संस्थान एवं राजेश पायलट किसान संघठन राजसमन्द के संयुक्त तत्वावधान ओर मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द के निर्देशन में श्री सचिन पायलट के 43 वें जन्मदिवस पर पायलेट चौराहा, महासतियों की मादडी़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

           मधुकर रक्त पेढ़ी के सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि आज इस रक्तदान शिविर में भगवत सिंह गुर्जर एवं देवकीनन्दन गुर्जर { काका साहब } के मुख्य आतिथ्य ओर हरी सिंह राठौड, शान्ति लाल कोठारी, श्री लाल { चौकला अध्यक्ष } ,भंवर लाल भावा, विजय राम पाण्डालोई , श्री मति प्रेम देवी जाट, रामजी भादला, गणेश गुर्जर लाम्बोडी, मांगी लाल गुर्जर, नन्दू भाई, नरेश पाण्डोलाई,  गोप जी, मांगू भाई, देवेन्द्र भाई, मोहन लाल वणाई, विजय भाई मादडी विशिष्ठ अतिथि के तहत इस रक्तदान शिविर में उपस्थित थे। आज इस रक्तदान शिविर में 74 युवाओं ने रक्तदान कर ओर 27 युवाओं ने संकल्प पत्र भरकर रक्तदान करने का संकल्प लिया। आज इस रक्तदान शिविर में मधुकर रक्त पेढ़ी के सचिव प्रदीप खत्री,  ,रतन लाल जाट, रतन चिराग कुमावत, रुप सिंह सूर्यवंशी, देशबन्धु रांका, हिम्मत कुमावत, गिरीराज काबरा के मार्गदर्शन में राजेश पायलट किसान संघठन के कार्यकर्ताओं की सहायता से रक्तदान करवाने में सहयोग किया। 

इस दौरान मनोज गट्टा, समस्त व्यापार महासंघ राजसमन्द के अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, कमलेश कोठारी, डाल चन्द कुमावत ने भी रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। 

      साथ ही आर . के. चिकित्सालय राजसमन्द के ब्लड बैंक प्रभारी  डाॅ. विजयवर्गीय, प्रयोगशाला सहायक मुकेश कुमावत , दिनेश कुमार एवं इनकी टीम ने रक्तदान करवाने में अपनी सेवाएं दी।

Categories