राजसमन्द / युवा मंडल उत्थान का एक सशक्त माध्यम है:- हनवंत सिंह

राजसमन्द:-  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संग़ठन ब्लॉक राजसमन्द द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम की बैठक चौमुखा महादेव मंदिर परिसर कांकरोली में आयोजित की गई। जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने बताया कि पांच दिवसीय युवा मंडल विकास कार्यक्रम में कहा कि ग्रामीण युवाओं के विकास से ही देश की उन्नति होंगी, युवा मंडल युवाओं के उत्थान का एक सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से युवा अपनी बात सुगमता के साथ रख सकते हैं तथा अपने गांव के साथ-साथ अपने देश के विकास में भी अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव जो कि आजादी के 75 वीं  वर्षगांठ के उपलक्ष में मनाई जा रही है, सभी युवाओं का दायित्व बनता है कि वह अपने अपने क्षेत्र तथा गांव में सभी घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों का  आवाहन करें, तथा ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनावे, यह अवसर जीवन में बार-बार नहीं आता। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल ने कहा कि सशक्त युवा मंडल ही युवाओं की पहचान का माध्यम है यह कार्यक्रम युवाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित किया जा रहा है, जिसमें चयनित विकास खंण्डों के सभी ग्राम पंचायतों में गठित युवा मंडलों का पुनर्गठन तथा सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसी के साथ साथ स्वच्छता पखवाड़ा भी संचालित किया जा रहा है। केंद्र के द्वारा ग्रामीण युवाओं के उत्थान के निमित्त जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। निश्चित रूप में वह सभी कार्यक्रम प्रशंसनीय है। ग्रामीण युवाओं को मंच देने के साथ-साथ उनके अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास ही नेहरू युवा केंद्र का मूल उद्देश्य है निश्चित रूप में ग्रामीण युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र मील का पत्थर साबित होगा जहां से युवा अपने अंदर निहित क्षमताओं का उचित प्रदर्शन करते हुए अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इस अवसर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, भरत पालीवाल, पायल शर्मा, सीताराम अहीर, राकेश पुरोहित, नारायण सिंह सहित कई राजसमंद, रेलमंगरा, खमनोर ब्लॉक से करीब 80 युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories