Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद : भाजपा मीरा मडल कार्य समिति की बैठक में जनआक्रोश महाघेराव की बनाई रणनीति

राजसमंद : भाजपा मीरा मडल कार्य समिति की बैठक में जनआक्रोश महाघेराव की बनाई रणनीति
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 01, 2023 08:44 PM IST

 

भाजपा मीरा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

भाजपा कार्यालय में हुई

भाजपा मीरा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

विधायक दीप्ति माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई

भारतीय जनता पार्टी मीरा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में मंडल संयोजक संपत नाथ सिंह चौहान की अध्यक्षता व विधायक दीप्ति माहेश्वरी, महेंद्र सिंह चौहान,प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ व मांगी लाल कुमावत के सानिध्य में सम्पन्न हुई। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बैठक  को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि आने वाली 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय जन आक्रोश महाघेराव में आप सभी की भागीदारी सुनिश्चित है जिसमे आप ओर हम सभी को मिलकर के कार्य करना है ओर इस जनआक्रोश महाघेराव को सफल बनाना है। जिला मंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस अप्रैल माह में संगठन के बहुत सारे कार्य आने वाले है जैसे 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस ,10 अप्रैल को जिला जनआक्रोश महाघेराव व अन्य कार्यक्रम है जिनको सफल बनाने के लिए हम सभी को तैयारियां अभी से करनी है।

इस अवसर पर जवाहर लाल जाट,राजेन्द्र देराश्री,बंशी लाल गुर्जर,भेरू लाल टेलर,किशन गाडरी,कालू सिंह राठौड़, पवन कुमार सोनी,सुरेश चंद्र रेगर,किशन जाट,ललित बोहरा,सुरेश पूर्बिया, लालू राम पूर्बिया, दीपक वैष्णव, परीक्षित आचार्य,मुकेश पूर्बिया, कन्हिया लाल सनाढ्य,अर्जुन लाल तेली,शम्भू लाल खारोल,मुकेश शर्मा,सुखदेव यादव,किशन तेली,माधव लाल चौधरी सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे ।

RELATED NEWS