सांसद दीयाकुमारी ने तीन दिवस दौरे एवं जनसुनवाई में प्राप्त हुई समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर निलाभ सक्सेना, सीईओ उत्साह चौधरी एवं एडीएम कुशल कोठारी से कलक्टर कार्यालय में मुलाक़ात की।
बैठक में इकोसेंसिटिव जोन निर्धारण की मीटिंग रखवाने, खारी फ़ीडर चौड़ाईकरण की डीपीआर जल्दी तैयार करवाने, डीएमएफटी में चल रहे कार्यो की प्रगति, उपली ओडन में स्वीकृत तलाई सौंदर्यकरण कार्य करवाने, पीपली आचार्यान में खेतों में पानी भरा रहता है, उसकी जांच करवा कर निकासी की उचित व्यवस्था करवाने, सांसद आदर्श गांव शिशोदा एवं ताल में विकास कार्य करवाने, गर्मियों में जहां पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां पानी की सुव्यवस्था करवाने, रेलमगरा में कृषि विज्ञान केन्द्र खुलवाये जाने हेतु भूमि के प्रस्ताव तैयार करवाकर राज्य सरकार को भेजने, रेलमगरा एमएसपी क्रय केन्द्र पर चना, सरसों, गेहूं इत्यादि की खरीद चालू करवाने एवं अन्य समस्याओं समाधान पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ भी थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ जिला प्रमुख रातनीदेवी जाट विधायक दीप्ति माहेश्वरी चतर सिंह राजावत महेश प्रताप सिंह सरपंच आशा देवी जाट रेलमगरा मंडल अध्यक्ष उदय लाल अहीर गणेश पालीवाल मुकेश जोशी माधव चौधरी सुमेर सिंह झाला अशोक रांका गिरिराज सोनी बोथलाल जाट नन्दलाल सिंघवी जिलामंत्री हरदयाल सिंह रामलाल जाट योगेंद्र सिंह कैलाश चौधरी निरंजन गर्ग प्रह्लाद जोशी पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।