नाथद्वारा / राजसमंद पुलिस ने किया जुड़वा भाइयों की हत्या का खुलासा, विवाद और संपत्ति के लालच में की दोनों बच्चों की हत्या

 

 

 

(राजसमंद). खमनोर थाना क्षेत्र के सांयों का खेड़ा की वागा की वेर भागल में दो जुड़वां बच्चों की हत्या के मामले का सोमवार शाम खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी काकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि परिवादी और पड़ोसियों से हुई पूछताछ के आधार पर अनुसंधान में सामने आया कि बच्चों की मां चंदनी बाई का उसकी देवरानी अंचनी देवी से आए दिन पारिवारिक कलह होता रहता था। रोज-रोज के झगड़ों से वह परेशान थी, तो उसने बच्चों को कुएं में ले जाकर धकेल दिया और घर आकर मौन हो गई। बच्चों के शव तीसरे दिन मिलने तक किसी को यह अनुमान भी नहीं था कि वह ऐसा कर सकती है। पुलिस घटना को लेकर बच्चों की हत्या की आरोपी चाची से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला
2 सितंबर : 2021 को 7 वर्षीय जुड़वां भाई तंवरसिंह व भूपेंद्रसिंह लापता हो गए थे, जिस पर मां चंदनी बाई ने खमनोर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
4 सितम्बर : को मासूमों के शव संदिग्ध हालात में कुएं में शव मिले थे।
5 सितम्बर : संदिग्ध मौत से आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों को पकडऩे की मांग पर खमनोर थाने में धरने पर बैठ गए। शाम को विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के दखल के बाद मासूमों के शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।


6 सितम्बर : पुलिस ने मामला का खुलासा करते हुए बच्चों की हत्या की आरोपी काकी को गिरफ़्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि खमनोर थाने पर 2 तारीख को बच्चों की माता चंदनी बाई ने अपने जुड़वा बच्चे तंवर सिंह और भूपेंद्र सिंह के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 3 सितंबर को उदयपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई। इसी दौरान तलाशी में गांव के पहाड़ी क्षेत्र में खेत के पास बने एक कुएं में दोनों बच्चों की तैरती हुई लाश मिली। इस पर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, तो सामने आया कि मृतक बच्चों की काकी अणछी बाई की अपनी जेठानी चंदनी और सास के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।  पारिवारिक कलह के कारण आए दिन उनमें झगड़ा होता था । ऐसे में 2 सितंबर को दोपहर के समय जब बच्चे घर से मां को बिना बताए बाहर निकल गए फिर तो मां ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान काकी अणछी बाई को दोनों बच्चे कुएं के पास खेलते मिले। तो मौका देखकर उसने दोनों ही बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया ।जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपित अणछी बाई ने रोजाना होने वाले ग्रह कलेश और बच्चों की मौत के बाद संपूर्ण संपत्ति खुद की होने की लालसा के कारण हत्या करना कबूल किया। अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

 

Categories