राजसमन्द / जिला कलक्टर सक्सेना ने विभिन्न विभागों के कार्या की समीक्षा कर दिये निर्देश
साप्ताहिक समीक्षा बैठक
राजसमंद @जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में आज सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने विभिन्न विभागों के कार्या योजनाओ की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये और प्रगति लाने के लिये कहा। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न फलेगशिप योजनाओं इन्दिरा रसोई, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना,चिंरजीवी योजना आदि की प्रगति के बारे में जानकारी ली ।
इस अवसर पर उन्होंने सार्वजनिक निर्माण, पीएचईडी, शिक्षा, कृषि, शिक्षा, डीएमफटी के कार्या के बारे में नगर परिषद, सभी विभागों व सम्पर्क पोर्टल, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी ने भी आवश्यक जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर, रामचरन शर्मा, राजीविका से सुमन अजमेरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक नंद लाल मेघवाल, सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।