राजसमन्द / जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर जिला नीलाभ सक्सेना ने जिला स्तरीय अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि डीएमएफटी के बकाया चल रहे कार्यों को समय पर शीघ्रता से निस्तारण करने का प्रयास करें जो विद्यालय क्रमोन्नत हुए उनकी कक्षाओं के लिए एक कमरा ही मिलेगा हर ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलें जल जीवन मिशन के कार्य, सोलर ऊर्जा के बकाया प्रकरण बार-बार आ रहे हैं उनका एस्टीमेट मिलाकर बताएं कि बिजली का बिल कितना आएगा पीडब्ल्यूडी द्वारा कुंभलगढ़ में जो कार्य चल रहा है उनका समय पर पूरा करें जितना हो सके कार्य का टेंडर, प्रारंभ, और पूरा करने का कार्य भी 10 महीने में पूरा हो जाना चाहिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्साह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरन शर्मा, राजीविका से सुमन अजमेरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चंद्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक नंद लाल मेघवाल, रसद अधिकारी संदीप माथुर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

Categories